About

पृष्ठभूमि

सामाजिक कार्य : समाज के हित में ,सामाजिक व्यक्तियों द्वारा , समाज के नियमो के अंतर्गत किया गया कार्य सामाजिक कार्य कहलाता है |
सामाजिक कार्यक्षेत्र : मनुष्यों के लिए, पशुओं के लिए और प्रकृति के लिए.
सामाजिक कार्य करने का माध्यम:“संस्था” चूँकि सामाजिक कार्य व्यक्तिगत न हो कर सामूहिक हित का उद्देश्य रखता है, इसलिए व्यक्तियों का सहयोग लेकर एक संस्था के रूप में कार्य करना अनिवार्य होता है|
संस्था:कुछ व्यक्तियों का समूह, जो अपने द्वारा बनाये गए नियमो एवं आदर्शों के तहत, एक निश्चित उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य करतें हैं |व्यक्तियों के इस समूह को संस्था कहतें हैं| संस्था के आवश्यक अंग-
• |सलाहकार समिति: ऐसे व्यक्तियों का समूह जो संस्था के उद्देश्य की पूर्ति हेतु, नए विचारों एवं आदर्शों का सृजन करता है और निर्णय लेता है|
क्रियान्वन समिति: सलाहकार समिति के द्वारा बनाये गए विचारों एवं आदर्शों को व्यावहारिक रूप में परिवर्तित करने का कार्य करता है
• व्यवस्थापक समिति:सलाहकार समिति के द्वारा बनाये गए विचारों और आदर्शों को व्यवहारिक रूप में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था करतें
सेवा समिति: उपरोक्त तीनो वर्गों के कार्य संपादन में शारीरिक सहायता देना| हैं

निष्काम सेवा संस्थान

निष्काम कर्म :ईश्वर की उपासना हेतु ,ईश्वर अर्पण भाव से ,निः स्वार्थ किया गया कार्य |
संस्था का उद्देश्य:अधिक से अधिक जीवन धारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ समाज प्रदान करना |